देहरादून। नारायण दत्त भट्ट ।28 जुलाई।
गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत द्वारा हरबर्टपुर आसन नदी के तट पर विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।
इस दौरान एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने पौधे रोपते हुए लोगों से अपील कि वे अधिक से अधिक पौधेरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।
कार्यक्रम में गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत संरक्षक तेजोराज पटवाल ने बताया कि गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत द्वारा पूर्व में प्रथम चरण में 500 वृक्षों को लगाने का कार्य पूरा किया गया था। द्वितीय चरण में आज हमने 800 से अधिक वृक्षों का रोपण किया ।
कार्यक्रम का संचालन विजय रावत द्वारा किया गया। इस दौरान संयोजक उऋण सिंह, सहसंयोजक भूपेंद्र भट्ट, गंगा वाहिनी प्रमुख रेेशू चौधरी, सुदीप जुगरान, शीनू कौर, हर्ष गांधी, कुंवर दीप सिंह, अखिल शर्मा, जितेंद्र गौड़, मोहम्मद इनाम, सलीम रक्षित नंदा, डेविड व आसपास के निवासी उपस्थित रहे।








