देहरादून । नारायण दत्त भट्ट ।”नर्सिंग सेवा संघ” का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मिला और उच्च न्यायालय द्वारा के निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया ।
विदित है कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल हाई कोर्ट के द्वारा 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती से संबंधित हमारे पक्ष में जो निर्णय 25 जुलाई को आया है उसमें स्वास्थ्य मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार का भी बहुत बड़ा योगदान है । स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने हमारी टीम को यह बताया कि उन्होंने चिकित्सा चयन बोर्ड को यह आदेश कर दिया है की इन दोबारा आवेदन वाले अभ्यर्थियों को शीघ्र से शीघ्र 1455 भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जाए और नए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए
नर्सिंग सेवा संघ के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जी को एक मांग पत्र दिया । मांग पत्र में हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में संयुक्त रूप से स्वीकृत 480 नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर शीघ्र से शीघ्र विज्ञप्ति निकली जाए और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए । वर्तमान 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में बहुत से बाहरी राज्यों के एवं अन्य अभ्यर्थियों ने फर्जी EWS एवं फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र के आधार पर जो आवेदन किए हैं उनकी जांच हो और इन लोगों को भी चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाए । उच्च न्यायालय नैनीताल के 25 जुलाई केआदेश अनुसार वर्तमान 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में दोबारा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अति शीघ्र चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाए एवं नए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए ।








