प्रदेश प्रभारी एवं समन्वयक राहुल चौहान ने 2027 विधानसभा चुनाव पर लक्ष्य साधते हुए अपनी टीम का विस्तार किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। नारायण दत्त भट्ट।21 जुलाई।
शिवसेना की एक बैठक देहरादून में उज्जवल रेस्त्रां में रखी गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी एवं समन्वयक श्री राहुल चौहान ने की एवं संचालन प्रदेश प्रचार सचिव मनमोहन भट्ट ने किया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे। प्रजापति ने मिशन 2027 विधानसभा चुनाव पर लक्ष्य साधते हुए अपनी टीम का विस्तार किया। विस्तार करते हुए कुछ पदों पर फेरबदल कर कुछ नए कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जिसमें मुख्य रूप से राकेश सकलानी के पद पर परिवर्तन करते हुए शेखर रावत व सुमित सिंघल को प्रदेश उप प्रमुख व अखिल शर्मा स्वामी के पद पर परिवर्तन करते हुए दीपक जुयाल को प्रदेश मुख्य महासचिव व उमेश बिष्ट के पद पर परिवर्तन करते हुए प्रतीक गोयल को प्रदेश सचिव व धर्मेंद्र सिंह को प्रदेश मुख्य सचिव व कुलभूषण राणा को जिला प्रमुख देहरादून व मनमोहन भट्ट को प्रदेश प्रचार सचिव व राजकुमार प्रजापति को प्रदेश आई. टी. सैल सचिव व शुभम पंडित को युवा मोर्चा प्रदेश उप प्रमुख व मुकेश उपाध्याय को प्रदेश सचिव व सत्यवीर राठौर को प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव व गिरीश नैथानी को जिला प्रमुख विधि प्रकोष्ठ देहरादून व प्रवीण भारद्वाज एवं अरुण कुमार गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी देकर नियुक्त किया गया। इन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौपी गई। इन सभी को नियुक्ति पत्र माननीय प्रदेश प्रभारी राहुल चौहान जी द्वारा सभी को दे दिए गए। प्रभारी राहुल चौहान जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को संगठन की नीति व रीती के विषय में सभी को समझा कर सभी पदाधिकारीयो को शिव सेना का पटका पहनाकर मुंह मीठा कराया गया एवं सभी से अपेक्षा की गई कि सभी अपने-अपने पद अनुसार जल्द से जल्द संगठन को सक्रिय कर शिवसेना पंत प्रमुख एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से एवं राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडशुल जी के दिशा निर्देश पर हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शिव सैनिकों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख काजल रावत हौभव सिंह, दीपक दत्त, नितिन रावत अशीष, प्रथीन कुमार, कमलराया, दीपक कुमार अभिषेक, ऑनल प्रभूपति प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, प्रतीक, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें