देहरादून । नारायण दत्त भट्ट।
भारतीय किसान यूनियन (अम्बानता) बैठक
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह की अध्यक्षता में प्रेस क्लब देहरादून में किया गया। जिसके प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोल्ड स्टोर का निर्माण ऊपर पहाड़ों में किया जाए जिसने पहाड का किसान भी समृद्ध हो सके । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानो की बिजली बिल माफ किए जाए एवं बिजली फ्री कि जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इकबालपुर शुगर मील पर किसानो का जो बकाया है उसका जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। भाकियू (अम्बाबत) का बिस्तार करते हुए मोहम्मद मुजम्मिल को देहरादून का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया । गौरव गर्ग को प्रदेश संगठन सचिव, असलम को प्रदेश महासचिव, विरेन्द्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, रंजीत को जिला मीडिया प्रभारी एवं अजमत अली को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांजली देवी ,राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह, नकली सिंह, जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक काम्बोज, जिला अध्यक्ष मोहित, प्रवीण, महामान, राकिल, अशोक, संदीप चमोल विकाश, विशाल, शौकिन, सोना, वेदपाल, अमित राठी, मनोज नवीन कुकरेती आदि उपस्थित थे।








