आदर्श चम्पावत लोगो ने जंबूरी 2025 में बटोरी सुर्खियाँ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ/चम्पावत | 29 नवम्बर 2025

लखनऊ में 23 से 29 नवम्बर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित स्काउट एंड गाइड्स के महाकुंभ ‘जंबूरी 2025’ में चम्पावत जिले का 32 सदस्यीय दल आकर्षण का केंद्र बना। दल में 4 मार्गदर्शक स्काउट-गाइड शिक्षक और 28 छात्र-छात्राएँ शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए जिले का शानदार प्रतिनिधित किया।

आदर्श चम्पावत’ का लोगो बना मुख्य आकर्षण

जंबूरी का प्रमुख आकर्षण रहा माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना पर आधारित ‘आदर्श चम्पावत’ का लोगो, जिसे चम्पावत टीम ने राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।
जिला सचिव स्काउट-गाइड  दयाकृष्ण जोशी, स्काउट मास्टर संदीप कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नमिता जोशी तथा जनार्दन गड़कोटी के मार्गदर्शन में लोगो ने पूरे जंबूरी में विशेष पहचान बनाई।

लोगो में चम्पावत की संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक प्रगति और युवा शक्ति का सजीव चित्रण किया गया। इसकी प्रस्तुति को कविता के माध्यम से संवेदनशील स्वरूप दिया गया—

“आदर्श चम्पावत का ये चिन्ह निराला,
संस्कृति की गाथा, इतिहास उजाला।
हरी पहाड़ियाँ दें प्रकृति का सन्देश,
गियर दिखाएँ प्रगति का विशेष।
युवा करें राफ्टिंग उमंग से भरे,
एकता-विकास के सपने संजोए खरे।”


दल ने कई गतिविधियों में दिखाया कौशल

चम्पावत दल ने जंबूरी में आयोजित प्रमुख गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जिनमें शामिल रहे—

  • मार्चपास्ट एवं कलर पार्टी
  • लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • फूड प्लाज़ा में सहभागिता
  • प्रदर्शनी में ‘आदर्श चम्पावत’ की प्रभावी प्रस्तुति
  • देवीधुरा की बग्वाल का मंचित प्रदर्शन
  • साहसिक खेलों की आकर्षक झलक
  • चम्पावत के धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का परिचय

टीम ने सिग्नलिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी तकनीकी दक्षता का भी प्रमाण दिया।


चमके चम्पावत के युवा

दल में शामिल प्रमुख स्काउट्स-गाइड्स —
दीर्घा पाण्डेय, उन्नति चन्द, मनीषा चन्द, राजनंदनी, साक्षी, कुसुम, अंतरा, रेनू, किरण बिष्ट, पूजा तिवारी, दीपांशु भट्ट, सचिन भट्ट, कौशल शर्मा, लकी सिंह एवं आयुष्मान सिंह
ने अनुशासन, उत्साह और प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया।


अंतरराष्ट्रीय रंग में दमकता चम्पावत

जंबूरी 2025 में भारत सहित एशिया-पैसिफिक देशों की भागीदारी ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया। इस वैश्विक मंच पर चम्पावत की प्रस्तुतियाँ, विशेषकर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो, चर्चा का प्रमुख विषय रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें