भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान का हुआ निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 4 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान का आज आकस्मिक निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। दिवंगत ने परिवारिक दायित्व के साथ साथ एक शिक्षक के रूप में समाज को शानदार योगदान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। भारतीय जनता पार्टी परिवार ने इस असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करता है। वहीं प्रभु से पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है। भाजपा परिवार इस इस दुख की घड़ी में में शोक सम्पत परिवारजनों के साथ खड़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें