लोहाघाट 1 मई । मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में सर्जिकल ऑपरेशन की सफलता की शुरुआत करने के बाद पांच माह के शिशु का ऐसा सफल हर्निया का ऑपरेशन किया गया जो न केवल जटिल बल्कि नाजुक भी था ।लेकिन डॉ पी दास , डॉ एन दृवेदी, एवं डॉ डी एस दुबे की टीम ने अपने अनुभव व ज्ञान से ऑपरेशन को सफल बना दिया इस सर्जिकल कार्य मे मनोज पुनेठा , पंकज चोडाकोटी एव मोनिका बिष्ट ने भी अपना सहयोग दिया । चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानन्द ने बताया कि यहाँ हुए सर्जिकल शिविरों को मिली सफलता के बाद अब यह कार्य लगातार जारी रहेगा ।इस बीच हैदराबाद से दांतों के रोग की विशेषज्ञ डॉ रजनी द्वारा दी जा रही अपनी सेवाओं के बाद दन्त रोगियों को राहत मिल रही है ।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 57








