देहरादून 15 मार्च । ममता रावत पत्नी श्री आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर दी 14 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण ,ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित, तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित ,माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल ,अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को 15 मार्च को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।







