लोहाघाट (चम्पावत)13 फरवरी।
कृषि विज्ञान केन्द्र, लोहाघाट में वैज्ञानिक सलाहकारी समिति की अट्ठाईसवीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारम्भ पन्तनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डा० जितेन्द्र क्वात्रा जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डा० क्वात्रा जी ने बैठक की महत्व की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों के उद्देश्यों एवं कार्यों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी श्री संजय सिंह ने रेखीय विभागों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लोहाघाट को कृषकों के
सर्वागिंण विकास करने एवं अधिकतम लाभ देने हेतु सम्मलित रूप में दूर दराज गाँव में कार्य करने हेतु मार्ग दर्शन दिया। केन्द्र की प्रभारी अधिकारी डा०दीपाली तिवारी पाण्डेय ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वर्ष 2024-25 की प्रगति आख्या तथा वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना प्रस्तुत की साथ ही केन्द्र द्वारा लिये जा रहे नवीन पहलू जैसे प्राकृतिक खेती सम्बन्धित प्रयास, विद्यार्थियों को कृषि से जोड़ने के प्रयास, अच्छी गुणवत्ता के निवेश विशषकर पौध इत्यादि के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डा० संजय चौधरी ने कृषि विभाग के सहयोग से जय गोपाल वर्मी कम्पोस्ट यूनिट को कृषकों के प्रक्षेत्र पर स्थापित करने की सलाह दी। आगामी कार्ययोजना में सुधार लाने हेतु पन्तनगर विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के प्राध्यापक डा०बी०डी० भुज, प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान डा०एस०सी०तिपाठी, प्राध्यापक-सस्य विज्ञान डा० अनिल शुक्ला ने अपने-अपने विषय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
रेखीय विभागों के अधिकारी श्रीमती संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी, डा० जे०पी० यादव, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० पंकज कुमार, वैज्ञानिक, डी०सी०एफ०आर०, श्री आशिष रंजन, उद्यान निरिक्षक, केन्द्र के वैज्ञानिक व कर्मचारी डा०सचिन पन्त, गायत्री देवी, उमाकान्त दिवाकर, डा०लीमा, वी०पी० सिंह धौनी, प्रगतिशील कृषक श्री रघुवर मुरारी, पंकज तिवारी, राकेश चन्द्र उपाध्याय, ललित सिंह, श्रीमती हेमा उपाध्याय सहित कुल 34 लोगों ने प्रतिभाग किया।
Deepali









