मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनबसा19 जनवरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में रोड शो किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार और रोड शो कर जनता से की वोट अपील ।
भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग ।
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो कर वोट अपील की। ।

मुख्यमंत्री श्र

धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें