चम्पावत17जनवरी ।
उत्तराखंड राज्य में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में चम्पावत जिले की टनकपुर तहसील के पूर्णागिरि क्षेत्र में काली नदी पर वह राफ्टिंग डेमो खेल का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर चरण मंदिर स्थित काली नदी से बूम घाट,काकड़ी घाट तक विभिन्न तैयारियां तेजी से गतिमान है।
आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न तैयारियां की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आयोजन प्रारंभ होने से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के साथ ही जनपद में साहसिक पर्यटन को विश्व स्तर पर लाने हेतु भी एक महत्वपूर्ण आयोजन है,जिसे सभी ने मिलकर आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि राफ्टिंग आयोजन के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम चरण मंदिर,बूमघाट एवं काकड़ीघाट में आयोजित होंगे। उन्होंने इन तीनों कार्यक्रम स्थलों में आवश्यक व्यवस्था संपर्क मार्ग,सफाई, सड़क चौड़ीकरण,सौचालय निर्माण,पेयजल व्यवस्था,विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था 25 जनवरी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आयोजन के दौरान तीनों कार्यक्रम स्थलों प्रतिदिन तीन बार सफाई व्यवस्था करने,व कूड़े का सही निस्तारण करने हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं ईओ नगर पालिका टनकपुर को दिए। जिलाधिकारी ने उचोलिगोठ में बूमघाट को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने सहित सड़क समतलीकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तीनों कार्यक्रम स्थलों में सोलर लाईट लगाए जाने के निर्देश पीओ उरेडा को दिए।
जिलाधिकारी ने बूमघाट में स्थित सौचालयों की मरम्मत पेंटिंग,सहित अतिरिक्त पानी की टंकी लगाए जाने व जगह जगह डस्टबिन रखे जाने के निर्देश जिला पंचायत को दिए।इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग को 25 किलोवाट का विद्युत संयोजक बूमघाट में खेल विभाग को दिए जाने,जल संस्थान को बूमघाट में खराब हैंडपंप मरम्मत करने के साथ ही स्टैंडपोष्ट लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान काकड़ीघाट में आयोजकों एवं प्रतिभागियों हेतु जो स्विस टैंट लगाए जाएंगे रात्रि में सुरक्षा हेतु वन विभाग रात्रि में गस्त सुनिश्चित कराएंगे।। इसके अतिरिक्त बैठक इस कार्यक्रम हेतु शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ एस पी सुबुद्धि,एस पी अजय गणपति सहित जिले के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को खेल विभाग देहरादून से आए अधिकारियों के साथ टनकपुर में तीनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर राफ्टिंग के आयोजन को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने टीम के साथ सड़क मार्ग की सफाई एवं पेंटिंग करने व मार्ग सुधारीकरण, पार्किंग का जायजा लिया गया तथा कार्य को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने काली नदी राफ्टिंग प्रस्थान स्थल तक पैदल मार्ग को यथाशीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा बूम घाट जहां पर राफ्टिंग समाप्त होगी उक्त क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा देहरादून से आए डॉ सुनैना कुमारी जी-चैयरमैन जीटीसीसी( गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी)
मनिंदर पाल सिंह सदस्य जीटीसीसी( गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी)
डॉ डी0के0 सिंह आयोजन सचिव 38 वे नेशनल गेम्स- उत्तराखंड
शमुकेश शर्मा- डी0ओ0सी( डायरेक्टर ऑफ कॉम्पटीशन) आदि उपस्थित रहे।








