राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद चम्पावत स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2024–25 के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने लिए मतदान और मतगणना के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 17 जनवरी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2024–25 के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान और मतगणना के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में *भवान सिंह चलाल, निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, उधमसिंह नगर* को नगर पालिका परिषद्, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा के लिए निर्वाचन प्रेक्षक तैनात किया गया है, जिनका मुख्यालय टनकपुर होगा। तथा *चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, गन्ना एवं चीनी आयुक्त, काशीपुर* को नगर पालिका परिषद् चम्पावत व लोहाघाट में निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका मुख्यालय चम्पावत होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें