नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत हासिल करेगा उक्रांद : सन्तोष भंडारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून11 जनवरी।उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भंडारी ने कहा कि उनका दल नगर निकाय पूरी तरह से शिरकत कर रहा है जनता उत्तराखंड क्रांति दल को अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में डाल दिया है जिसका खमियाजा जनता भुगत रही है इसलिए इस बार उत्तराखंड क्रांति दल नगर निगम और निकाय की सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगा । उक्रांद की शीर्ष नेता प्रमिला रावत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन की अवधारणा को चकनाचूर करने का काम किया है जिसे जनता आब कतई सहन नहीं करेगी उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम की 15 सीटों पर उक्रांद ने अपने उम्मीदवार उठायें है साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिका में भी उनके दल के उम्मीदवार उतरे हैं जिन्हें जनता का पूरी तरह से सहयोग मिल रहा है । प्रमिला रावत ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल का एजेंडा हमेशा जनभावनाओं के अनकूल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें