लिटिल स्तर फिलसनी स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून । अनिल भट्ट।15 अगस्त।
लिटिल स्तर फिलसनी स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लिटिल स्तर फिलसानी स्कूल में समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल द्वारा झंडारोहण किया गया । इस अवसर पर स्कूल संस्थापक गायत्री ध्यानी और प्रिंसिपल रजनी जोशी ने पंद्रह अगस्त के बारे में अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि लक्ष्मी अग्रवाल द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर निधि राणा, ममता चौधरी, बबिता पंवार , प्रिया थापा आदि अध्यापिकाओं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें