
भारत सहित तीन देशों के शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने साझा किए शोध एवं तकनीक से जुड़े विचार
देहरादून 23 नवंबर। तुलाज विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एवं मटेरियल्स सम्मेलन (आईसीएसीसीएम-2026) का सोमवार को समापन हो गया। दो दिवसीय सम्मेलन में भारत, यूनाइटेड किंगडम और उज्बेकिस्तान के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने प्रतिभाग कर नवीन तकनीकों एवं शोध कार्यों पर विचार साझा किए।
सम्मेलन में यूनिवर्सिटी ऑफ डर्बी, यूनाइटेड किंगडम के प्रो. ओविडियू बागदासर, आईआईटी दिल्ली के प्रो. दीपक जोशी और समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान के प्रो. नूरमातोव मेखरिद्दीन ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। उन्होंने समकालीन शोध और उभरती तकनीकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन पर विशेषज्ञों और सत्र अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई। उत्कृष्ट शोध को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक तकनीकी सत्र के सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता को बेस्ट पेपर प्रेजेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. गौरव मित्तल ने आईईईई पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया और अकादमिक एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन का जायजा लिया। प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय की ओर से किए गए आयोजन और अकादमिक वातावरण की सराहना की।
सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रौनक जैन, महानिदेशक सिल्की जैन मारवाह, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शैलेन्द्र कुमार तिवारी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं आयोजन समिति के मार्गदर्शन







