हिंदी दिवस पर युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, हिंदी, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार

देहरादून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद आयोजित युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे। डॉ. जगदीश कुमुद, परिषद अध्यक्ष सौरभ पांडे और राजेंद्र खंडूरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शशि देवली, रेखा रौथाण और विजय शामिल रहे। कॉलेज के निदेशक दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें