नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए चैरिटी स्वरूप में होगा गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

देहरादून 03 सितंबर। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने नेपाल में आई जल प्रलय और आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस वर्ष आयोजित होने वाले तीज उत्सव एवं मेले को चैरिटी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। समिति पिछले करीब 20 वर्षों से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में भव्य रूप से तीज उत्सव मेले का आयोजन करती आ रही है।

समिति की ओर से बताया गया कि नेपाल में आई भीषण आपदा से जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उत्सव के दौरान दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और मौन रखा जाएगा तथा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से भी आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान देने की अपील की जाएगी।
समिति ने कहा कि भारत हमेशा दुख की घड़ी में अपने पड़ोसी देश नेपाल और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ खड़ा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में प्रार्थना एवं शांति पाठ आयोजित करने की योजना है।
वर्ष 2026 की समिति अध्यक्ष माया पंवार ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक सहयोग कर आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में भागीदारी करें।
संस्था अध्यक्ष प्रभा शाह, सचिव ज्योति कोटिया, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, गोदावरी थापली तथा मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष वंदना बिष्ट सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने कहा कि तीज उत्सव को इस बार सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें