
देहरादून 27। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अभिनव थापर को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।
थापर को यह जिम्मेदारी उनके 20 वर्षों से अधिक के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई है। उन्होंने एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
नई कार्यकारिणी में भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष (को-चेयरपर्सन) बनाया गया है। वहीं मधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर को समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि अभिनव थापर के नेतृत्व में सोशल मीडिया विभाग संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा।








