
चंपावत, 28 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देवीधुरा पहुंचे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा, जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया की प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के देवीधुरा पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया।









