10.52 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 27 अगस्त। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक युवक को 10.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में 26 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम राजीव नगर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अविनाश राठौर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था। इसे नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की उसकी योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश राठौर (23) पुत्र लालता प्रसाद राठौर, निवासी बी ब्लॉक, नई बस्ती, रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।स्मैक पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, कांस्टेबल हर्ष वर्धन और कांस्टेबल रोहित वर्मा शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें