मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर ‘जीना इसी का नाम’ कार्यक्रम 30 अगस्त को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

देहरादून। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रृंखला सांस्कृतिक समूह की ओर से 30 अगस्त को ‘जीना इसी का नाम’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आईआरडीटी प्रेक्षागृह, सर्वे चौक में दोपहर तीन बजे से आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें स्वरांजलि देंगे।

श्रृंखला सांस्कृतिक समूह के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से संस्कृति, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को ‘श्रृंखला श्री सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि संस्था पूर्व में प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, संतोष आनंद, गायक कुमार सानू, अर्थशास्त्री डॉ. इंद्रजीत सिंह, तबला वादक निशित गंगानी, शास्त्रीय गायक हिमांशु दर्मोड़ा, बुद्धिनाथ मिश्र, बसंती बिष्ट और नरेंद्र सिंह नेगी समेत कई हस्तियों को ‘श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ से सम्मानित कर चुकी है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि तथा भाषा मंत्री खजान दास अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक सविता कपूर, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महापौर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
इस अवसर पर श्रृंखला समूह की ओर से सुभारती ग्रुप के अध्यक्ष अतुल कृष्णा को ‘श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालकों और नागरिकों की भी मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ. राकेश काला और डॉ. भारती मिश्रा करेंगे। श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप एवं इवेंट पार्टनर जेम्स एक्सक्लूसिव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संध्या जोशी और श्रद्धा बछेती के नृत्य समूह विशेष प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार तनवीर सिंह और उमेश जिंदल का भी विशेष योगदान रहेगा।
प्रेस वार्ता में महासचिव संजीव वर्मा, उपाध्यक्ष मनीषा आले, उपाध्यक्ष अमित रावत, कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर समेत संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और मेहमान कलाकार मौजूद रहे। कलाकारों में संजना प्रधान, हिमांशु दर्मोड़ा, कमल चोपड़ा, सीएम जोशी, नेत्र सिंह गुसाईं, नीरज ढींगरा, गीत, मणिका श्रीवास्तव, प्राची और नंदिनी आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें