टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली, 18 अगस्त। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया।

एक श्रमिक के बाहर निकलने के बाद अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर युद्धस्तर पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं।
रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के लिए टनल के भीतर जमा स्लज और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। साथ ही पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी व मलबा हटाकर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम बनाई जा रही है, ताकि संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए आवश्यक संसाधन व उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। टनल के भीतर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है और श्रमिक तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमें हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें