डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया बने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के नए निदेशक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 2 जुलाई। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के आंध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने गुरुवार को देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने श्रीमती भारती का स्थान लिया है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुई थीं।

कार्यभार संभालने से पहले डॉ. खजूरिया आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासी डॉ. खजूरिया वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नीति निर्माण के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं।
उन्होंने कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में अनेक शोध प्रकाशित किए हैं। उन्हें वन क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और शिक्षाविद् के रूप में जाना जाता है।
आईजीएनएफए के निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. खजूरिया ने अकादमी के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों से संवाद किया तथा विभिन्न प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ‘अमृत काल’ के लक्ष्यों के अनुरूप भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें