भीमताल में आईटीसी होटल्स का नया होटल शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीमताल 1 जुलाई आईटीसी होटल्स ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल भीमताल में अपने नए होटल फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का शुभारंभ किया है। शांत झील और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस 63 कमरों वाले होटल के उद्घाटन के साथ कंपनी ने राज्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।

आईटीसी होटल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने बताया कि उत्तराखंड कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटन बाजार है और फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल राज्य में समूह का 12वां होटल है। उन्होंने कहा कि होटल से भीमताल झील और आसपास की हिमालयी पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं तथा यह कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए आदर्श ठिकाना है। होटल से नैनीताल, सातताल, नौकुचियाताल और कैंची धाम जैसे लोकप्रिय स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
होटल में 200 मेहमानों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएं और विशेष बोर्डरूम उपलब्ध हैं, जिससे यह कॉर्पोरेट कार्यक्रमों, नेतृत्व सम्मेलन, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और सामाजिक आयोजनों के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है।
मेहमानों के लिए होटल में ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम और जल्द शुरू होने वाला स्पा जैसी वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, ‘जोडियाक’ रेस्टोरेंट में स्थानीय कुमाऊँनी व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वाद का भी आनंद लिया जा सकेगा।होटल के मालिक हेमंत द्विवेदी ने कहा कि फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन क्षेत्रीय पर्यटन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह होटल पर्यटकों को विश्वस्तरीय आतिथ्य अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में बोटिंग, कायाकिंग, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, बर्ड वॉचिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों की उपलब्धता इस होटल को प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए खास बनाती है। होटल प्रबंधन का लक्ष्य इसे अवकाश यात्राओं, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट रिट्रीट्स के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें