“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा, 15 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। इसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है।

धामी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय तभी व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं, जब समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिकाधिक पौधे लगाने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें