टपकेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में दर्शन एवं पूजा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री नबीन ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र तीर्थस्थल समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पूज्य संतगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें