चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 26 अप्रैल। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम 7 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कुल 2 लाख 38 हजार 590 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं शनिवार को अकेले 55 हजार 998 तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे ।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के बाद मात्र चार दिनों में ही 1 लाख 24 हजार 782 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को यहां 31 हजार 160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने के बाद से 25 अप्रैल तक 37 हजार 884 श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। शनिवार को यहां 13 हजार 107 श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी उमड़ी श्रद्धा
श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलने के बाद से 25 अप्रैल तक कुल 75 हजार 924 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
शनिवार को यमुनोत्री धाम में 38 हजार 206 और गंगोत्री धाम में 37 हजार 718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों, पंजीकरण केंद्रों और धामों में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें