खाड़ी देशों में युद्ध का असर: इंजन ऑयल और एडब्ल्यू के दामों में भारी बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 31 मार्च 2026।
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब ऑटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है। इंजन लुब्रिकेंट और ग्रीस के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इसके साथ ही बीएस-6 वाहनों में इस्तेमाल होने वाले डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड यानी लिक्विड यूरिया के दामों में भी अप्रत्याशित उछाल आया है। जानकारी के अनुसार इसकी एक बाल्टी के दाम ₹300 से ₹400 तक बढ़ गए हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी जसपाल सिंह कोहली, महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी और प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि यूरिया की आपूर्ति में भी कमी आ गई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड, जिसे लिक्विड यूरिया बीएस-6 और उससे ऊपर की डीजल गाड़ियों के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके बिना वाहनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुसार अधिकृत वाहन निर्माता कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स, अशोक लिलेडं, स्वराज माजदा और आईशर मोटर्स सहित अन्य कंपनियों ने भी लिक्विड यूरिया और ऑयल लुब्रिकेंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कीमतों में इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका असर परिवहन लागत और आम उपभोक्ताओं पर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें