कैंट क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का संकट, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 15 मार्च 2026।
पटेल नगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक और प्रेम सुख धाम चौक सहित कई स्थानों का दौरा कर स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के दावों के बावजूद क्षेत्र में जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक समय से भाजपा का विधायक होने के बावजूद भी यदि आज तक मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, तो यह सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की कि चिन्हित स्थानों पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी तत्काल सुधारा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नगर निगम और संबंधित विभागों का घेराव करेंगे।

इस दौरान पटेलनगर पश्चिम वार्ड के कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा और स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं कई जगहों पर सफाई व्यवस्था ठीक न होने से गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

निरीक्षण के दौरान सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा, दिव्यांत जोशी, नेहा शर्मा, नीलम शर्मा, देवेंद्र कौर, विभा जैन, आरती अग्रवाल, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, जसविंदर सिंह मोंटी, हरप्रीत सिंह, मदन मोहन, मेघराज राठौर, अमित राय, गुरदीप रावत, सुनील रतूड़ी, रमण सेठी, अनुज कुमार, विशाल बंसल, गौरव मेहंदीरत्ता, महेंद्र गुप्ता, हरिंदर सिंह बेदी, भारत शर्मा और प्रेम भारती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें