निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के 12 छात्रों का पुलिस विभाग में चयन  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 8 मार्च । निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के 12 छात्रों का पुलिस कांस्टेबल पद   तथा एक छात्र का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित होने पर निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय की ओर सम्मानित किया गया। ।

  1. उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार और पंकज बोरा शामिल हैं। वहीं छात्र साहिल प्रसाद का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है।नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब मेहनती और योग्य छात्रों को उनका अधिकार मिल रहा है।इस अवसर पर अनिल चौधरी ने निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।छात्रों के चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट सीओ एलारा कैपिटल, लंदन, जिला समन्वयक अनिल चौधरी, मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देवपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी और डॉ. विनोद जोशी आदि ने बधाईयां दी।

Leave a Comment

और पढ़ें