धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिवस पर ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक का खास फिल्म महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई, दिसंबर 2025। हिन्दी सिनेमा के सदाबहार ही-मन और दर्शकों के चहेते अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक इस बार पूरे दिन खास फिल्म महोत्सव लेकर आ रहे हैं। सोमवार, 8 दिसंबर को दोनों चैनल धर्मेंद्र की यादगार फिल्मों का प्रसारण करेंगे, जिनमें उनके स्टारडम, बहुमुखी कला और दमदार अभिनय की पूरी चमक दिखाई देगी।

ज़ी बॉलीवुड पर दिनभर चलेगा ‘द ही-मैन’ स्पेशल। सुबह से शुरू होने वाले इस लाइन-अप में दोपहर 1:30 बजे ‘मेरा गांव मेरा देश’ दिखाई जाएगी, जिसमें धर्मेंद्र सुधरे हुए नायक की भूमिका में नजर आएंगे। दोपहर बाद 4:30 बजे ‘बटवारा’ प्रसारित होगी, जो गहरे जज़्बातों और पारिवारिक रिश्तों की कहानी कहती है। रात 8 बजे ‘राजपूत’ दिखाई जाएगी, जिसमें धर्मेंद्र का ही-मैन अंदाज, बहादुरी और ताकत दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध कर देगा।

वहीं ज़ी क्लासिक पर सुबह 6:30 बजे शुरू होगा ‘द टाइमलेस लीजेंड’ लाइन-अप, जो पूरे दिन और रातभर चलेगा। इसमें धर्मेंद्र की उन फिल्मों को शामिल किया गया है जिन्होंने हिन्दी सिनेमा के एक पूरे दौर को दिशा दी। शाम 7 बजे ‘तुम हसीन मैं जवान’ प्रसारित होगी, जबकि रात 10 बजे ‘जीवन मृत्यु’ दिखाई जाएगी, जो दर्शकों के दिल को छू लेने वाली कहानी है।

इस विशेष अवसर पर दोनों चैनल दर्शकों को धर्मेंद्र की फिल्मों के जरिए उनके अभिनय, करिश्मा और हिन्दी सिनेमा में योगदान को याद करने का मौका देंगे। इस सोमवार, 8 दिसंबर को ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक पर दर्शक धर्मेंद्र की यादगार फिल्मों का आनंद लेकर उनके 90वें जन्मदिवस का जश्न मनाएँ।

Leave a Comment

और पढ़ें