धामी सरकार 44 अधिकारियों के किए तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईएएस, 1 आईएफएस, 18 पीसीएस और 3 सचिवालय सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए

देहरादून 12 अक्टूबर। धामी सरकार 44 अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादले सूची में 23 आईएएस, 11 पीसीएस, तीन सचिवालय सेवा और एक भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी शामिल हैं।
राज्य में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार ने आखिरकार व्यापक फेरबदल की घोषणा कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ और नामों पर भी विचार चल रहा है, इसलिए आने वाले दिनों में सूची में संशोधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
तबादलों में आईएएस दिलीप जावलकर (2003 बैच) को सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीडी-यूजीवीएस-रीप की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ.वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (IAS 2004) से मत्स्य निदेशक का प्रभार वापस ले लिया गया है।चंद्रेश कुमार यादव (IAS 2006) सचिव पंचायती राज विभाग एवं आयुक्त खाद्य बने रहेंगे।धीराज सिंह गर्ज्याल (IAS 2009) को सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग,सीपीडी-यूजीवीएस-रीप का प्रभार दिया गया है।डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग बनाया गया है।
सोनिका (IAS 2010) और ललित मोहन रयाल (IAS 2011) को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।विजय कुमार जोगदंडे (IAS 2012) अब अपर सचिव, राजस्व विभाग होंगे।वंदना (IAS 2013) को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।गौरव कुमार (IAS 2017) को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।कृष्णनाथ गोस्वामी (PCS) अपर जिलाधिकारी चम्पावत नियुक्त किए गए हैं।
नरेश चंद्र दुर्गापाल (PCS) को संयुक्त संचालक चकबंदी उत्तराखंड बनाया गया है।
ऋचा सिंह (PCS) को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह बनाया गया है।
सोहन सिंह (PCS) और परितोष वर्मा (PCS) , अनिल चन्यांल क्रमशः पौड़ी और नैनीताल, बागेश्वर के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जारी यह आदेश संयुक्त सचिव कार्यालय ने जारी किया।

Leave a Comment

और पढ़ें