160 टिन अवैध लीसा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हल्द्वानी 9 अक्टूबर।
वन विभाग ने बुधवार देर रात रानीबाग क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही लीसे के 160 टीन लीसा बरामद किया । टीम के पीछा करने पर वाहन चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
वन विभाग को वाहन संख्या UP-77 T-0904 में अवैध लीसा हल्द्वानी की ओर ले जाने की सूचना मिली । वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रानीबाग में चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोके जाने पर चालक ने तेज रफ्तार में वाहन भगा दिया। विभागीय टीम द्वारा वाहन का पीछा किए जाने पर चालक रानीबाग के भद्यूनी मार्ग पर वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर सब्जी और दूध के कैरेटों से टीनो ढककर छिपाया था । वन विभाग ने वाहन और लीसे को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध लीसा पकड़ने वाली टीम में राजू जोशी, उमेश भट्ट, नवल किशोर और त्रिवेंद्र कुमार शामिल थे। ज्योलिकोट और भीमताल मार्ग पर कई पुलिस चौकियां और थाने होने के बावजूद यह वाहन अवैध लीसा लेकर रानीबाग तक कैसे पहुंच गया।

Leave a Comment

और पढ़ें