देहरादून 28 अगस्त। विधानसभा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन की कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के कोषाध्यक्ष नारायण भट्ट ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष चेतन खड़का ने कार्यकारिणी के समक्ष तीन महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
बैठक में चेतन खड़का ने कहा कि यूनियन को जिलास्तर और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करना आवश्यक है, जिसके लिए पदाधिकारी अपने स्तर पर कार्य करें। उन्होंने सूचना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसके विरोध में रणनीति बनाने की वकालत की।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश भाटी ने विभाग की कार्यशैली पर कड़ा कटाक्ष किया और कहा कि यदि विभाग का रवैया इसी प्रकार बना रहा तो यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
बैठक में उपाध्यक्ष रजनीश ध्यानी, महासचिव अखिलेश व्यास, प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन बधानी, आईटी सेल प्रमुख मनीष व्यास समेत कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता जसपाल गुसाईं ने किया। इस अवसर पर अनुसूया पुजारी, रवीना नेगी, नित्यानंद भट्ट, सुभाष त्यागी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।









