देहरादून। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें घर के बजट को प्रभावित करती हैं। हर कोई चाहता है कि सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चले और गैस की खपत कम हो। क्या आप जानते हैं कि गैस सिलेंडर की खपत बर्नर की स्थिति पर भी निर्भर करती है। अक्सर गैस बर्नर के छेद बंद होने लगते हैं या उनमें से नीली के बजाय पीली लौ निकलने लगती है।
इसका कारण है कि बर्नर में धूल, तेल और खाने-पीले की चीजें जमा हो जाती हैं, जिससे गैस का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है। इससे गैस पूरी तरह से जल नहीं पाती और ज्यादा मात्रा में बर्बाद होती है। इससे ना सिर्फ सिलेंडर जल्दी खत्म होता है बल्कि खाना भी ठीक से नहीं बनता। ऐसे में यह ट्रिक आपके काम जरूर आएगी।
सबसे पहले आप अपने गैस चूल्हे से बर्नर को सावधानी से हटा लीजिए। ध्यान रहे कि खाना बनाने के थोड़ी के बाद ही बर्नर हटाएं ताकि वह पूरी तरह से ठंडे हो चुके हों। नहीं तो हाथ जल सकता है। बर्नर को हटाने के बाद उन्हें किसी गहरे बर्तन या टब में रख दीजिए।
अब बर्तन में रखे बर्नर के ऊपर गर्म पानी डाल दीजिए। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक पैकेट इनो डाल दीजिए। दोनों ही चीजें मिलकर शक्तिशाली घोल बनाती हैं जो जंग और गंदगी को आसानी से हटा देता है। जहां बेकिंग सोडा गंदगी को नरम करता है तो ईनो में मौजूद सिट्रिक एसिड और सोडियम बाइकार्बाेनेट मिलकर झागदार प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे सपफाई की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
अब इस मिश्रण में एक नींबू का रस निचोड़ दें। दरसल नींबू में प्राकृतिक रूप से सिट्रिक एसिड होता है, जो सपफाई के लिए बहुत कारगर होता है। जब नींबू का रस, बेकिंग सोडा और ईनो के साथ मिलता है, तो झाग बनाता है। घोल बनने बाद आपको कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ना होगा।
तय समय बाद आप देखेंगे कि बर्नर पर जमी हुई गंदगी अपने आप निकल रही होगी। अब एक पुराना टूथब्रश या स्क्रब पैड लें और बर्नर को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे बिना ज्यादा मेहनत किए ही बर्नर पूरी तरह से साफ होकर नया जैसा दिखने लगेगा। आखिरी में साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लीजिए।








