देहरादून 22 अगस्त । डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डेवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डीसीडीसीयू) ने डीपीएल -04 की घोषणा की घोषणा कर दी, एक अक्टूबर को मैत्री मैच से इस प्रतियोगिता का आगाज किया। डीसीडीसीयू के अध्यक्ष राकेश जोशी ने डीपीएल
पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस वर्ष का डीपीएल0-4.0 का संस्करण जलवायु परिवर्तन की ओर आकर्षित एवं जागरूकता फैलाने पर आधारित रहेगा, जिसके क्रम में डीपीएल0-04 के प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच एवं फाइटर ऑफ द मैच के साथ ही ऐसे खिलाड़ी जिसके द्वारा न्यूनतम 10 रन एवं 02 विकेट अपनी टीम के लिए लिया हो एक वृक्ष प्रायोजित किया जायेगा जिसका उक्त खिलाड़ी वृक्षारोपण करने के उपरान्त जीओ टेग फोटो डीसीडीयू की सोशल बेवसाईड पर प्रसारित किया जायेगा। आयोजन की समाप्ति के उपरान्त डीसीडीसीयू की कार्यकारणी विभिन्न स्थानों पर जाकर वृक्षारोपण का कार्य भी करेगी
स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार से रूबरू होते हुए डीसीडीसीयू के अध्यक्ष राकेश जोशी ने डीपीएल-04 की घोषणा की। उन्होने बताया की इस वर्ष डीपीएल-04 में केवल 08 टीमों को ही आयोजन में अनुमति प्रदान की जायेगी। इस बार इन 08 टीमों को चयन इस बार पहले आओ पहले पाओं के आधार पर किया जायेगा। प्रतियोगिता में कुल 33 मैच,खेले जायेगें। सभी टीमें आपस में भिडेगी जिन्हें अंकों के आधार पर आगे बढने का मौका मिलेगा। टीम में प्रतिभाग करने वाले ऐसे खिलाड़ी जो सरकारी विभाग,निगम कार्मिक शिक्षक, केन्द्रीय कार्मिक,राष्ट्रीयकृत बैक के कर्मचारी,सेवानिवृत्त शासकीय कार्मिक,पूर्व सैनिक के साथ ही ऐसे सरकारी संस्थानों में कार्यरत संविदा कर्मचारी जो कि उसी संस्था में 05 वर्ष से कार्यरत है, वे भी डीपीएल-04 खेलने के पात्र होगे।
जोशी ने कहा किभइस वर्ष विभिन्न कार्मिकों/ खिलाड़ियों से आये सुझाव के आधार पर डीसीडीसीयू की कार्यसमिति ने विचार करते हुए यह निर्णय लिया है कि इस आयोजन में इस वर्ष निजी संस्थान,अशासकीय विद्यालय आदि में कार्यरत कार्मिकों एवं शिक्षकों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी। उत्तराखण्ड पुलिस के स्पोर्ट्स कोटा के खिलाड़ी, गत वर्ष (2024) में स्टेट टीम में सम्मिलित/ क्लोज खिलाड़ी) प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होगे साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस के 40 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भी इस वर्ष के संस्करण में प्रतिभागिता हेतु अनुमन्य नहीं होगें जबकि 40 वर्ष या उससे अधिक पुलिस खिलाडी कोई भी फ्रेचाइजी (टीम ) अधिकतम 04 पुलिस विभाग के खिलाड़ी सदस्य को ही अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
वहीं प्रत्येक 8टीमो में 20 खिलाड़ी का स्कॉट होगा इसके अतिरिक्त टीम मैनेजर, ऑनर,कोच एवं मेंटर भी प्रत्येक टीम रख सकती है। यदि ऑनर /कोच/मैनेजर खिलाड़ी के रूप में है तो वह टीम स्कॉट 20 खिलाडी के रूप में ही माना जायेगा। प्रत्येक टीम को 02 खिलाड़ी बोली से पूर्व आईकन के रूप में अग्रिम केे रूप में चुन सकती है, ऐसे टीम के अवशेष 18 खिलाडियों का चयन नीलामी के द्वारा किया जायेगा जिन्हे क्रेडिट प्वाइन्ट बोली के आधार पर टीम में चयनित किया जायेगा। जो खिलाड़ी इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें वह ऑनलाईन रू0 1000/- अपने विभागीय डीडीओ कोड/संस्था में कार्यरत प्रमाण सहित रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। इस वर्ष के आयोजन में बोली के बाद किसी भी खिलाड़ी की अदला बदली की अनुमति दूसरी टीम हेतु नहीं होगी।
डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया की उनकी संस्था एक गैर लाभकारी संगठन है, जो क्रिकेट के माध्यम से व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए समर्पित है। इस समिति का मुख्य उदेश्य राज्य की मूल भूत सामाजिक चेतना को जागृत करने के साथ ही खेल के माध्यम से अपने कार्मिकों को स्वास्थय के प्रति जागरूक करते हुए उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकास करना है, तथा फिट इंडिया मोमेन्ट के तहत खिलाडियों को प्रोत्साहित करना है।
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष के साथ ही डिर्पामेन्ट क्रिकेट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानू रावत, उपाध्यक्ष विकास रावत, सचिव , सतेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव प्रवेश सेमवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश नौटियाल, चयनकर्ता अरूण राणा, आडिटर हिमांशु सिंह, मीडिया प्रभारी अरविन्द विष्ट उपस्थित रहे ।
*यह रहा डीपीएल-04 का कार्यक्रम :*
-फ्रेचाइज को टीम चुनने हेतु दिनांक 22.08.2025 से 25 अगस्त,2025 तक टीम चुनने हेतु अंतिम तिथि।
-खिलाडियों का पंजीकरण 27.08.2025 से 05.09.2025 तक मुख्यतः ऑनलाईन किया जायेगा, जो कि डीसीडीसीयू की बेबसाइड पर अंकित नियमों / अभिलेख उपलब्ध कराये जाने पर किया जा सकता है।
-आयोजन में पंजीकृत खिलाडियो की नीलामी 14.09.2025 को देहरादून स्थित किसी प्रतिष्ठित स्थान पर आयोजित की जायेगी जिसका निर्णय डीसीडीसीयू समिति के द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
-डीपीएल-4 के अर्न्तगत जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उदेश्य से वीआईपी,अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों/मीडिया खिलाडियों की संयुक्त टीम गठित कर मैत्री पूर्ण मैच 01 अक्टूबर,2025 को कराया जायेगा। इसका मुख्य उदेश्य से वृक्षारोपण को बढाने एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना को प्रसारित करना होगा।
-डीपीएल-4 का आयोजन 02 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2025 के मध्य होगा जिसमें प्रत्येक टीम आपस में प्रतिस्पर्धा करेगी।








