मां पूर्णागिरी मेला एक सप्ताह के लिए बढ़ाया।मेले में 22 जून विद्युत, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था रहेगी डीएम ने जारी किए आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायण दत्त भट्ट।चम्पावत 15 जून ।
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के धाम में लगने वाले सरकारी मेले की अवधि शनिवार 15 जून शनिवार को समाप्त हो रही था । मां पूर्णागिरि मंदिर समिति की ओर से किए गए अनुरोध के बाद प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली विद्युत, पेयजल व सफाई व्यवस्था को एक सप्ताह तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध का जिलाधिकारी नवनीत पांडे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
मां पूर्णागिरी मेला 26 मार्च से 15 जून तक की अवधि निर्धारित की गयी है। माँ पूर्णागिरी मन्दिर समिति द्वारा वर्तमान समय में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही के दृष्टिगत मेला अवधि को एक सप्ताह के लिए बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया है। इस सम्बन्ध में मेला मजिस्ट्रेट की आख्या दिनांक 13 जून द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आयी है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद का पुलिस बल जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के अतिरिक्त कैंची धाम मेला ड्यूटी, नैनीताल सीजन व चारधाम ड्यूटी में गया है तथा पूर्णागिरी मेला ड्यूटी हेतु बाहरी जनपदों से प्राप्त पुलिस बल दिनांक-15 जून तक ही आवंटित है जिस कारण मेला अवधि में बढोत्तरी होने पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना सम्भव नहीं हो पायेगा। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, चम्पावत द्वारा अवगत कराया गया है कि भैरव मन्दिर से मुख्य मन्दिर तक विद्युत एवं सफाई व्यवस्था बढ़ाने जाने पर विचार किया जा सकता है।15 जून को पूर्णागिरी मेला के समापन होने के बाद आगामी गंगा दशहरा एवं पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत दिनांक 22 जूऊ तक पूर्व की भांति विद्युत, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें