रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ समर कैंप संवाददाता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में दस दिवसीय भारतीय भाषाई समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया हैं। वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी, एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा देवी, मदन मोहन सेमवाल, वन दरोगा प्यारचंद रमोला, हीरासिंह पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में विद्यालय से मरोड़ा बाजार में नारो के गूज के साथ समर कैंप के छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों व वन विभाग के कर्मचारियों ने विशाल जन जागरूकता रैली निकालकर जन जन से पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोप करने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की अपील की। विद्यालय परिसर में मेरा पड़-मेरा दोस्त (मेरा वृक्ष-मेरा मित्र) अभियान के तहत मां के नाम एक पेड़ का रोपड़ भी किया गया।
डा0 सोनी ने कहा कि समर कैंप सरकार की बहुत ही अच्छी योजना हैं। ग्रीष्मावकाश में बच्चे इधर उधर चले जाते थे। समर कैंप ने बच्चों को विद्यालय से जोड़ा रखा और भारतीय भाषाई, स्थानीय भाषा बोली सिखाई गई तथा बच्चों ने इन 10 दिनों में बहुत कुछ सीखा समय समय पर सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा देवी ने समर कैंप में प्रतिभाग छात्रों, शिक्षको की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के जीवन में सीखने के साथ बहुत बदलाव लाते है।
समर कैंप के प्रशिक्षक शिक्षक बीआर शर्मा, डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी, नवीन भारती, राजेंद्र सिंह रावत, तेजी महर, अंजना गैरोला थे जिन्होंने छात्रों को विभिन्न भाषाई विधाओं का ज्ञान कराया। समर कैंप में बैलून दौड़ पंकज, कुर्सी दौड़ लक्की, निशा, आतिशा, चम्मज दौड़ संगीता, अंशिका, कल्पना, राजेश्वरी, अंशिका, निबंध काजल, नृत्य संगीता, स्वाती, आदित्य, दिव्यांशु, मुस्कान, लोकगीत राधिका, आख्या पंकज, संगीता, सोनिका, श्रुति, निशा, आरुषी, अनुशिका, साक्षी, स्वाती, संगीता, भोजन सोनिका, संगीता, अंजली, संतोषी, दीक्षा, कल्पना, दिमागी गेम संगीता आदि प्रतिभागी छात्रों को पैन, कापी व जोमेट्री बाक्स देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मनोज सकलानी, रामस्वरूप उनियाल, स्वाती, काजल, सोहन, मनीषा, अंजली, पंकज, मोहित, वीरचंद कुमाई, संदीप सिंह, जोतसिंह कंडारी, वीरचंद, हिम्माद सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन भारती ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें