डुंगराबोरा विद्यालय में वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहाघाट 5 जून।विकासखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों व समुदाय के सहभागिता से विद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

इसी के साथ विद्यालय में गत दस दिनों से संचालित भाषा समर कैंप का भी सफलतापूर्वक समापन किया गया। नोडल अधिकारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि शिविर अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इसका उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।

Leave a Comment

और पढ़ें