देहरादून 3 जून ।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत सरकार संचार मंत्रालय, डाक विभाग द्वारा द जॉय आफ राइटिंग आफ लैटर इन ए डिजीटल ऐज विषय पर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता ढाई आखर-2024-25 का आयोजन 14.09.2024 से 31.01.2025 तक किया गया। उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल में पत्र लेखन प्रतियोगिता के तहत कुल 12923 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी जिसमें परिमंडल स्तर पर चार वर्गों में 12 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों (प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रति वर्ग) का चयन किया गया।
विजेता प्रतिभागी में 18 वर्ष की आयु तक (अंतर्देशीय पत्र) में साक्षी पाण्डेय दया सागर इंटर कालेज पिथौरागढ़ प्रथम तथा कौशल सिंह पंवार पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, चमोली को द्वितीय स्थान मिला। जबकि सैन सिंह श्री राभसविमइंका गोपेश्वर तृतीय प्राप्त हुआ।
वहीं 18 वर्ष की आयु तक (लिफाफा वर्ग) में शिया मेसिकंसविम इंटर कालेज कोटद्वार, पौड़ी प्रथम जबकि आरती आर्या राजकीय बालिका इंटर कालेज ताड़ीखेत, अल्मोड़ा को द्वितीय एवं श्रीशा रावत सेंट थेरेसा स्कूल श्रीनगर, पौड़ी तृतीय प रही।
18 वर्ष की आयु से अधिक (अंतर्देशीय पत्र) ललित मोहन सिंह श्री पद्मालय कुंज रानीधारा रोड, अल्मोड़ा को प्रथम, श्रीमती हिमानी झिन्क्वान कार्यालय पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर चमोली को द्वितीय एवं वंदना शर्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
18 वर्ष की आयु से अधिक (लिफाफा वर्ग) में स्मृति रावत भगवान डाक चौक, बालावाला देहरादून को प्रथम, सुरेन्द्र सिंह असवाल, सी1 टाइप थ्री, सर्वे एस्टेट, हाथीबडकला देहरादून को द्वितीय तथा अदिति त्रिवेदी 03 मोहन निवास, अपर माल, अम्बिका होटल के पास तल्लीताल, नैनीताल को तृतीय स्थान मिला।
परिमंडल स्तर पर चयनित उक्त प्रतिभागियों की प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन हेतु निदेशालय नई दिल्ली को प्रेषित किया गया। इसी क्रम में अंतर्देशीय पत्र वर्ग (18 वर्ष की आयु तक) में परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त साक्षी पाण्डेय, दया सागर इंटर कालेज पिथौरागढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है जो कि उत्तराखंड जैसे छोटे परिमंडल के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है।
इस सम्बन्ध में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल द्वारा सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी है।








