देहरादून 3 जून ।
नर्सिंग महासंघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने महासंघ को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगी और स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगी।
महासंघ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में नर्सिंग की वेटिंग लिस्ट जल्द से जल्द जारी करने, पदों को वर्षवार किया जाए और इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए ताकि भविष्य में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता बनी रहे और भर्ती में शत प्रतिशत उत्तराखंड मूल के लोगों को ही शामिल किया जाए,श । जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारिणी के सदस्य रितु कोटनाला और अमित डंडरियाल शामिल थे।








