पिटकुल के 21वें स्थापना दिवस पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने पिटकुल कार्मिकों को शुभकामानाऐं दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

* पिटकुल के स्थापना दिवस पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी जी के द्वारा कार्मिकों को शुभकामानाएं प्रेषित की गयी एवं इस शुभ अवसर पर वृद्धाश्रम जाकर फल वितरण किया गया।
पिटकुल के स्थापना दिवस पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को पिटकुल की स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामानाऐं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि एक ओर जहाँ देश के कर्मठ, ऊर्जावान एवं दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश एवं पिटकुल भी तरक्की कर रहा है तथा नित नये कीर्तीमान स्थापित करते हुये उन्नति के पथ पर अग्रसर है।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल का गठन आज की तिथि 01.06.2004 को उपाकालि से विघटित होकर हुआ था। विघटन के समय वर्ष 2004-05 में पिटकुल में कुल 17 उपसंस्थान ऊर्जीकृत थे, जबकि वर्ष 2024-25 में ऊर्जीकृत उपसंस्थानों की संख्या बढकर 51 हो गयी है तथा वर्ष 2030 तक 72 उपसंस्थानों को ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार वर्ष 2004-05 में पिटकुल की कुल लाईन लैंथ 1589 सर्किट किलोमीटर थी, जो वर्ष 2024-25 में 3536 सर्किट किलोमीटर हो गयी है तथा वर्ष 2030 तक इसे 4489 सर्किट किलोमीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही वर्ष 2004-05 में ट्रांसफार्मर कैपेसिटी 1782 एमवीए थी, जो वर्ष 2024-25 में बढकर 9363 एमवीए हो गयी है तथा वर्ष 2030 में इसे 17653 एमवीए करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार वर्ष 2004-05 में सिस्टम उपलब्धता 98.5 प्रतिशत थी, जो कि वर्ष 2024-25 में बढकर 99.72 प्रतिशत हो गयी है तथा लाईन लाॅस जो कि वर्ष 2004-05 में 2.33 प्रतिशत थी वह वर्ष 2024-25 में घटकर 1.02 रह गयी है।
पिटकुल द्वारा विद्युत पारेषण के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ठ एवं विशिष्ठ कार्यों के लिये देश की अन्य 4 राज्यों गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ एवं उत्तर पूर्व पारेषण कम्पनी लि0 की पारेषण कम्पनी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैl
प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष पिटकुल तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन तथा पिटकुल में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों की कड़ी मेहनत से कार्य करने पिटकुल द्वारा नई ऊँचाईयों का छू रहा है। इसके लिये उनके द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं इसी प्रकार से सरकार की जीरो टोलेरेंस की निति के तहत ईमानदारी, लगन एवं मेहनत से कार्य करने का आह्वाहन किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष पिटकुल तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन तथा कार्मिकों की कड़ी मेहनत एवं लगन से पिटकुल द्वारा नई लाईनों एवं उपकेन्द्रों के निर्माण एवं क्षमतावृद्धि के साथ ही कई वर्षों से लम्बित परियोजनाओं को इस वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिससे प्रदेश में ऊर्जा तंत्र को मजबूती मिली। साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल को हाल ही में ए0डी0बी0 पोषित 05 परियोजनाओं एवं लाइनों की स्वीकृति प्राप्त हुयी है, जिन पर कार्य प्रगति पर है।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि ओर प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष पिटकुल तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन पिटकुल द्वारा विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया एवं ट्रांसमिशन उपलब्धता 99.70 प्रतिशत हासिल की गयी तथा ट्रांसमिशन हानि 01 प्रतिशत से भी कम है। जिसके चलते पिटकुल की रेटिंग A+ से A++ हो गयी है, इससे पिटकुल को ऋृण में 0.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका फायदा निश्चित रूप से प्रदेश की सम्मानित जनता को मिलेगा।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि गत वर्ष में कार्मिकों की लगन एवं परिश्रम से पिटकुल को वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ का लाभ अर्जित हुआ, जिस कारण पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को रू0 11 करोड़ का लाभांष दिया गया। इसके साथ ही पिटकुल के नियमित कार्मिकों को रू0 26 हजार से लेकर रू0 53 हजार तक एवं संविदा कर्मियों को भी रू0 10 हजार की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक’’ नारे को यथार्थ करते हुये पिटकुल प्रबन्धन हर समय प्रत्येक कार्मिक के साथ खड़ा है। कार्मिकों की समस्याओं के निदान हेतु पिटकुल में ‘‘विधि वित्त एचआर आपके द्वार’’ तथा ‘‘समस्या, सुझाव एवं समाधान’’ जैसी योजनाएं चलाई गयी हैं। ‘‘विधि वित्त एचआर आपके द्वार’’ के अन्तर्गत एचआर, वित्त एवं विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गयी है, जो कि मण्डल कार्यालयों में भ्रमण कर कार्मिकों की समस्याओं को सुनती है तथा उसका निदान करती है। इसी प्रकार समस्या सुझाव एवं समाधान के अन्तर्गत पिटकुल मुख्यालय के समस्या सुझाव एवं समाधन पेटिका लगाई गयी है, जिसमें कोई भी कार्मिक अपनी अथवा अन्य विभागीय समस्या एवं उसके निस्तारण का सुझाव पेटिका में डाल सकता है। इसके साथ ही कार्मिकों स्वास्थ्य के दृष्टिगत कार्मिकों हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविरों, योगा एवं प्रणायाम कार्यक्रमों एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा वृद्धा आश्रम में जाकर फल वितरण किया गया तथा पिटकुल की तरक्की के लिये आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर प्र्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, मुख्य अभियन्ता श्री हितेन्द्र सिंह ह्यांकी महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री सूर्य प्रकाश आर्य, श्री ललित कुमार, श्री अमित कुमार, अधिशासी अभियन्ता,
श्री राजीव सिंह, श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री तरूण सिंघल, सहायक अभियन्ता श्री अंकित, श्री हिमांशू डोभाल, अवर अभियन्ता श्री राजेश शर्मा एवं कार्यालय अधीक्षक-प्रथम श्री विपिन कुमार पाल इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें