चंपावत 26 मई ।गणेश सिंह खाती चंपावत के 19वे मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। गणेश खाती रुद्रप्रयाग से इसी पद पर स्थानांतरित होकर चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार का स्थान लेंगे। जिनका यहां से सहायक विकास आयुक्त पौड़ी के पद पर स्थानांतरण हो गया है। 27 बसंत देख चुके चंपावत जिले के गणेश सिंह खाती 19वे सीडीओ के रूप में अपना कार्यभार शीघ्र ग्रहण करेंगे। मूल रूप से बेरीनाग के कोराली
गांव के निवासी श्री खाती की पहचान विभाग में तेजी से काम करने एवं विकास की नई सोच के साथ आगे बढ़ने वाले अधिकारी के रूप में मानी जाती है। इसलिए इन्हें मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप बनाए जा रहे मॉडल चंपावत जिले में भेजा गया है।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 61








