चम्पावत 16 अप्रैल। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन
पंत के आदेश अनुसार तथा वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के निर्देशन में वन दरोगा करन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर स्टेशन मोस्टा से लेकर मौन पोखरी तक सड़क क्षेत्र में गिरे हुए पिरोल के साथ ही सुखी लकड़ी आदि ऐसी आवश्यक सामग्री को एकत्र कर नष्ट करवाया गया । वन दरोगा करन सिंह बिष्ट ने सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, वाहन स्वामियों, सवारियो तथा अन्य ऐसे जन जो इस सड़क से आवागमन करते हैं उनसे अपील की है कि आप सभी जन जब भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं तो इस मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट, लाइटर व माचीस आदि उपयोग कदापि ना करें, वनों को आग से होने वाले नुकसान से बचाने में अपना सहयोग दें!
उन्होंने बताया की अभी 15 जून तक फायर सीजन चल रहा हैं जिसमें कोई भी जन जंगल क्षेत्र में ना जाए क्योंकि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं, वनाग्नि रोकथाम में प्रत्येक जन अपना सहयोग दें! टीम में वन रक्षक राकेश कुमार दुमका, फायर वाचक दिनेश तिवारी, जीवन शर्मा, पूरन आदि शामिल थे!







