Day: July 29, 2024

जिलाधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्काल कार्यवाही करें – मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की* *सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाए*

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने जनपद टिहरी के आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में पीडितों का जाना हाल चाल।* *तिनगढ़ गांव एवं बूढ़ाकेदार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुनी पीडितो की समस्या।* *मुख्यमंत्री ने दिये है आपदा पीडितों को हर समय सहायता के निर्देश।*

जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में संचालित डेंगू निरोधात्मक अभियान को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए। जनमानस से डेंगू से बचाव हेतु जागरूक रहने तथा अपने आसपास पानी जमा न होेने देने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 119 शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें किसी भी बिचौलियों की बातों में न आएं। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हुई।

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार-सीएम।* *प्रगतिशील उन्नत किसानों द्वारा सेब उत्पादन के क्षेत्र में लाया जा रहा है क्रांतिकारी परिवर्तन।* *प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए का रखा जाए लक्ष्य-मुख्यमंत्री*