Day: July 27, 2024

उत्तराखंड शासन के आदेश 24.07.2024 के द्वारा वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के पश्चात् कुछ नये नगरीय निकायों के गठन अथवा सीमा विस्तार के कारण कुछ ग्राम पंचायत क्षेत्र नगरीय निकायों में सम्मिलित किए गए हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारियों के लिए उर्जा भवन, देहरादून में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के बारे में जानकारी फैलाने पर केंद्रित था, जो ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में भारतीय मानकों का पालन अनिवार्य करते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य UPCL अधिकारियों को उनके प्रोजेक्ट्स में भारतीय मानकों को शामिल करने के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरण प्रदान करना था, जिससे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया अनुरोध* *-ऊर्जा की कमी को पूरा करने हेतु राज्यों को 25 मेगावाट से कम क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध* *-लघु जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए प्रस्तावित 24 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी के प्रस्ताव को पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही हिमालयी राज्यों में भी लागू करने का किया अनुरोध* *’पी.एम कृषि सिंचाई योजना’ की गाईडलाइन्स में लिफ्ट इरिगेशन को शामिल करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया*

विधानमंडल दल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया नव निर्वाचित विधायकों का अभिनंदन कांग्रेस विधानमंडल की ताकत में गुणात्मक वृद्धि- यशपाल आर्य प्रदेश की जनता की अपेक्षाएं कांग्रेस से -हरीश रावत पार्टी बड़े मनोबल के साथ उठाएगी जन सरोकारों के मुद्दे- प्रीतम सिंह कांग्रेस अब करेगी केदारनाथ फतह -सूर्यकांत धस्माना