Day: July 25, 2024

हरेला के पर्व पर कलेक्टर परिसर में 12 राशि के नाम पर अलग-अलग प्रजाति के वृक्ष लगाकर ‘राशि वाटिका’ बनाई गई है, जो अपने सौन्दर्य से अलंकृत -मिनी पार्क के रूप में विकसित हुई है। राशि वाटिका जहंा अपने सौन्दर्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, वहीं लोगों को अपनी जीवनशैली में पर्यावरण संरक्षण की भावना से आत्मसात करते हुए ज्योतिष विज्ञान की ओर लोगों की उत्सुकता बढा रही है। साथ ही हरेला पर्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल नें 46 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में वरिष्ठतम नेताओं और दिवंगत नेताओं के परिवारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया*। देहरादून दिनांक 25-07-2024: उत्तराखंड क्रांति दल के 46 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह के माध्यम से वरिष्ठतम नेताओं तथा दिवंगत नेताओं के परिवारों को दल के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री पूरणसिंह कठैत जी द्वारा प्रतीक चिन्ह व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 05 हजार करोड से अधिक की धनराशि़ आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से राज्य में रेल सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने की सी. एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।* *जनपद देहरादून में ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ। तहसीलों के रिकार्ड स्केन कर पोर्टल पर अपलोड करने के दिये निर्देश।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली 22वीं उत्तराखण्ड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया ।