Day: July 24, 2024

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी।

एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।* *पं० दीन दयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से विद्यार्थियों और प्रधनाचार्यों को किया गया सम्मानित।* *सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।*

उत्तराखंड को 2024-25 के रेल बजट में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ₹ 5 हजार 131 करोड़ का हुआ आवंटन -ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 213 किमी की सुरंगे हैं, जिसमें से 171 किमी का कार्य हो चुका है पूरा -कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंगों को मजबूती प्रदान करने के लिए हिमालयन टनलिंग मेथ्ड यानी एचटीएम का हो रहा प्रयोग

प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना के लिए कुल रू. 76 करोड़ 57 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। इस बार की जिला योजना का आकार पिछले साल की तुलना में 8.04 प्रतिशत अधिक है।

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों से नगर निगमों के तहत कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था की रिपोर्ट भी तलब की* *प्रवासी श्रमिकों की आवासीय व्यवस्था की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश* *मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘‘स्लम फ्री उत्तराखण्ड’’ विजन के साथ कार्य करने की नसीहत दी*मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण की रिपोर्ट 15 दिनों में शासन को भेजेंगे सभी जिलाधिकारी-मुख्य सचिव*