Day: July 16, 2024

*हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम* उत्तराखंड मे आज हरेला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सहसपुर ब्लॉक से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उप योजना प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत एस वी ई पी की समस्त टीम द्वारा सिंगनीवाला में स्थित शिव-ओम आश्रम गौ सेवा सदन मे फलो के पेड़ लगाकर हरेला पर्व मनाया गया। इस विशेष उपलक्ष्य के दौरान आशा विजेता, संतोषी सोलंकी, रेखा कश्यप, पूनम सक्सेना, सुनीता त्यागी, शिवानी आले, अंकित, रीना गुलेरिया, शालिनी सीमा सेमवाल, किरण राणा, कांति त्यागी, शिवानी, संपत्ति नेगी, मीना के साथ एसवीईपी मेंटर श्रीमती स्वाति पटवाल, बीपीएम सुश्री पूजा दास, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून, प्रदेश सचिव सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन उत्तराखंड श्री मुकेश गुप्ता जी के साथ शिव ओम आश्रम के गुरु आदरणीय शिवोहम बाबा उपस्थित रहे।

दून पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “लोक पर्व हरेला”* *पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन तथा जनपद के समस्त थाना/चौंकियो पर वृहद स्तर पर फलदार व छायादार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया।

एक पेड़ माँ के नाम के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की शिरकत, राज्यपाल ने सभी से पेड़ों को बचाने का किया आह्वान* *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बन गया जन अभियान -रेखा आर्या* *मंत्री रेखा आर्य के शासकीय आवास पर मंत्री के तीनों बच्चों नें पौधा लगाकर मनाया हरेला पर्व, मंत्री रेखा नें कहां की मेरे बच्चों ने भी पौधा लगाकर मुझे दिया सम्मान* *प्रकृति को संरक्षित और संवर्धन करने का अवसर देता है हरेला पर्व-रेखा आर्या*