दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बल्कि केदारनाथ मंदिर का स्थानीय ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा निर्माण: महेंद्र भट्ट* *-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिल्ली में निर्माणाधीन केदारनाथ मंदिर को लेकर उपजे विवाद के बीच स्थिति की स्पष्ट* *-मुंबई में वर्ष 2015 में बद्रीनाथ जी के मंदिर का भी तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने किया था शिलान्यास* *-वैष्णो देवी धाम से लेकर दक्षिण के कई मंदिरों का लोगों ने अपने क्षेत्रों में आस्था के अनुरूप कराया है निर्माण*
*महासंघ ने कठुआ हमले में शहीदों की याद में किया वृक्षारोपण* *गांधी पार्क में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा* *सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान* *धारचूला में पुल बहने तथा झील बनने की गलत सूचना की थी प्रसारित*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन 14 साल बाद किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बैठक का आयोजन हर 06 माह में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बैठकों में एससी एवं एसटी आयोग के अध्यक्षों को भी विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाए।
*दून घाटी के संरक्षण को लेकर शहीद स्मारक से अमर–शहीदों को नमन कर “दून डायलॉग” अभियान का शुभारंभ , हर दून वासी से लिए जाएंगे देहरादून को बेहतर बनाने के सुझाव।*